एक लाख12 हजार में बेची नाबालिग बेटी
मालदा. एक लाख 12 हजार रुपये में अपनी ही नाबालिग बेटी के बेच देने का आरोप माता-पिता तथा परिवार के लोगों पर लगा है. यह घटना जिले के बनारस इलाके की है. मानिकचक थाना पुलिस ने नाबालिग को हालांकि बरामद कर लिया है. इस बात की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया […]
नाबालिग बच्ची अभी पुलिस की कस्टडी में है और अदालत के माध्यम से उसे होम भेजने की व्यवस्था की जायेगी. शनिवार सुबह मानिकचक थाना अंतर्गत नुरपुर ग्राम पंचायत के अधीन नुरपुर गांव में घटी इस घटना के बाद पूरे इलाके में हलचल है. इस घटना के बाद से नाबालिग बच्ची की मां हसीना बीबी तथा पिता सिन्टू शेख गांव से फरार हैं.
हालांकि गांव वालों ने इन लोगों के घर पर धावा बोल दिया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बनारस इलाके में रहने वाले अनुप साहा मानिकचक में भी रहता है. उसके घर से पांच किलोमीटर की दूरी पर नुरपुर गांव में हसीना बीबी का घर है. हसीना बीबी के पहले पति
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










