तृणमूल कांग्रेस पर दहशत फैलाने का आरोप
खड़गपुर. खड़गपुर नगरपालिका बोर्ड का गठन चार जून को होगा. लेकिन उससे पहले शहर का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरम है. तृणमूल के विरोधी दल के पार्षद और आला नेताओं के साथ-साथ पार्टी के समर्थक भी काफी दहशत में हैं. पिछले दस दिनों में पांच से अधिक बार हवा में फायरिंग हुई है, लेकिन पुलिस […]
पुलिस पर शहर में अटकलें तेज हो गई है कि तृणमूल के बोर्ड गठन में पुलिस मुख्य भूमिका निभा रही है. विरोधी दलों के पार्षद और नेताओं पर दबाव डाल रही है. शहर में दहशत का माहौल गरम होने के बाद कांग्रेस के नेता व पूर्व चेयरमैन रवि शंकर पांडे माकपा के अजीत वरण मंडल, सीपीआई के विप्लव बट्ट और भाजपा के प्रेम चंद झा जैसे दिग्गज नेताओं ने चुप्पी साध ली है, ना ही पार्टी कार्यालय में नजर आते है और ना ही अपने समर्थकों से मिल रहे हैं. ना ही हिंसा के खिलाफ खुल कर प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं शहर के अधिकतर लोगों का कहना है कि तृणमूल और पुलिस के दहशत के आगे सभी नतमस्तक हो गये हैं. जिससे शहर के माफिया रामबाबू और श्रीनू नायडू के हौसले बुलंद हो रहे हैं. गौरतलब है कि शहर में अब तक भाजपा छोड़कर तृणमूल में शामिल हुई सुनीता गुप्ता के प्रति राजू गुप्ता, भाजपा कर्मी कमल बाहदुर और कांग्रेस पार्षद (वार्ड नं.13) वेंकट रमना हवाई फायरिंग का शिकार हो चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










