सिलीगुड़ी में एक ही रात दो घरों में चोरी

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी शहर में एक ही रात में दो-दो स्थानों पर दुस्साहसिक चोरी की घटना घटी है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चोरी की पहली घटना वार्ड नंबर तीन के गुरुंग बस्ती इलाके में घटी. प्रेम कुमार प्रसाद नामक व्यक्ति के घर से चोर नगदी तथा लाखों रुपये के गहनें उड़ा कर ले […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी शहर में एक ही रात में दो-दो स्थानों पर दुस्साहसिक चोरी की घटना घटी है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चोरी की पहली घटना वार्ड नंबर तीन के गुरुंग बस्ती इलाके में घटी. प्रेम कुमार प्रसाद नामक व्यक्ति के घर से चोर नगदी तथा लाखों रुपये के गहनें उड़ा कर ले गये.

श्री प्रसाद तथा उनके परिवार का कोई भी सदस्य तब घर में नहीं था. श्री प्रसाद पिछले कुछ दिनों से गंगतोक में थे. आज जब वह अपने घर लौटे, तो घर का ताला टूटा पाया और घर के अंदर सभी सामान बिखरे पड़े हुए थे. उनके समझ में आ गया कि चोरी की घटना घटी है.

उन्होंने अलमारी आदि की जांच की तो पता चला नगद रुपये और करीब छह सात लाख रुपये के गहनें लेकर चोर फरार हो गये है. मौके पर शराब की बोतलें, नशीली दवा तथा फेंसिड्रिल कॅफ शिरप भी पाये गये है. पुलिस का अनुमान है कि घर में किसी के नहीं होने का फायदा चोरों ने उठाया. चोर संभवत: कई दिनों से रात को इस घर में आकर खाने-पीने का काम करते थे. पुलिस ने चोरी की इस घटना को लेकर एक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

चोरी की इस घटना की खबर मिलते ही तीन नंबर वार्ड के निवर्तमान काउंसिलर तथा सिलीगुड़ी नगरनिगम चुनाव में वाम मोरचा उम्मीदवार रामभजन महतो भी मौके पर पहुंचे. उन्हें चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की है. श्री महतो ने बताया कि नगर निगम चुनाव के समय इस वार्ड में बाहरी लोगों की आवाजाही काफी बढ़ गयी है. सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव संपन्न होने तक उन्होंने इलाके में पुलिस गश्त लगाने की मांग की. चोरी की दूसरी घटना 10 नंबर वार्ड के महाकाल पल्ली में घटी है. यहां भी चोरों ने घर का ताला तोड़ कर नगदी और गहनें उड़ा लिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola