केवि चित्तरंजन के प्राचार्य को मिला 2019 का राष्ट्रीय प्रोत्साहन पुरस्कार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2019 6:47 AM
रूपनारायणपुर : शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य एवं छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में विशेष योगदान के लिए केंद्रीय विद्यालय (केवि) चित्तरंजन के प्राचार्य प्रदीप कुमार टेलर को केवि संगठन का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान "राष्ट्रीय प्रोत्साहन पुरस्कार" मिला. रविवार को केवि संगठन के स्थापना दिवस पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के आयुक्त […]
रूपनारायणपुर : शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य एवं छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में विशेष योगदान के लिए केंद्रीय विद्यालय (केवि) चित्तरंजन के प्राचार्य प्रदीप कुमार टेलर को केवि संगठन का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान "राष्ट्रीय प्रोत्साहन पुरस्कार" मिला. रविवार को केवि संगठन के स्थापना दिवस पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के आयुक्त संतोष कुमार मल्ल ने उन्हें अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया. देशभर में संगठन के 25 रीजन अंतर्गत 1096 विद्यालयों में से कुल पांच विद्यालय के प्राचार्यों को इस वर्ष यह सम्मान मिला. जिसमें श्री टेलर एक हैं. केवि संगठन के कोलकाता रीजन से प्राचार्य के रूप में यह सम्मान पाने वाले श्री टेलर दूसरे और चित्तरंजन के पहले प्राचार्य बन गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










