सिलीगुड़ी और जलपाईगुड़ी में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2019 2:24 AM
जलपाईगुड़ी : दुर्गापुर और आसनसोल शहरों के बाद उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी और जलपाईगुड़ी शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चली जायेंगी. सिटी बस के तौर पर इनके इस्तेमाल से इन शहरों में प्रदूषण में कमी आयेगी और इनका पर्यावरण बेहतर होगा. सोमवार को जलपाईगुड़ी के नेताजीपाड़ा में एनबीएसटीसी की 36 नयी बसों को परिवहन मंत्री शुभेंदु […]
जलपाईगुड़ी : दुर्गापुर और आसनसोल शहरों के बाद उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी और जलपाईगुड़ी शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चली जायेंगी. सिटी बस के तौर पर इनके इस्तेमाल से इन शहरों में प्रदूषण में कमी आयेगी और इनका पर्यावरण बेहतर होगा. सोमवार को जलपाईगुड़ी के नेताजीपाड़ा में एनबीएसटीसी की 36 नयी बसों को परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान यह घोषणा की. कार्यक्रम में मौजूद रहे एनबीएसटीसी के चेयरमैन अपूर्व सरकार, जलपाईगुड़ी के जिलाधिकारी अभिषेक तिवारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी.
अपने संबोधन में परिवहन मंत्री ने कहा कि वाम फ्रंट के कार्यकाल में सरकारी बसों पर सवारी करने पर कपड़ों में दाग लग जाते थे, लेकिन अब सरकारी बसों में सफर करना आरामदेह हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










