पुलिस ने मतदान से पहले 15 लाख रुपये जब्त किये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2019 1:03 AM
जलपाईगुड़ी : मतदान से 12 घंटे पहले जलपाईगुड़ी पुलिस ने एक कोल्ड स्टोर के मालिक से 15 लाख रुपये नकद जब्त किये हैं. हिरासत में लिये गये व्यक्तिक का नाम दुर्गा सेन है और उसका घर मयनागुड़ी के चूड़ाभंडार में है. दुर्गा सेन का दावा है कि श्रमिकों में मजदूरी वितरण के लिए बैंक से […]
जलपाईगुड़ी : मतदान से 12 घंटे पहले जलपाईगुड़ी पुलिस ने एक कोल्ड स्टोर के मालिक से 15 लाख रुपये नकद जब्त किये हैं. हिरासत में लिये गये व्यक्तिक का नाम दुर्गा सेन है और उसका घर मयनागुड़ी के चूड़ाभंडार में है.
दुर्गा सेन का दावा है कि श्रमिकों में मजदूरी वितरण के लिए बैंक से पैसे निकालकर कोल्ड स्टोर लौट रहे थे. उन्होंने अपने सभी वैध कागजात होने की बात कही. पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम राजगंज थाने के हाथी मोड़ में में नाका चेकिंग के दौरान एक गाड़ी की तलाशी में एक बैग से 15 लाख रुपये मिले. इसके बाद गाड़ी में सवार दुर्गा सेना को हिरासत में लेकर नकदी के साथ एसपी कार्यालय लाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










