माथाभांगा के दो लाल ने बढ़ाया महकमा का मान

Published at :07 Jun 2018 4:07 AM (IST)
विज्ञापन
माथाभांगा के दो लाल ने बढ़ाया महकमा का मान

माथभांगा. इस बार की माध्यमिक परीक्षा में टॉप टेन में शामिल छात्रों में माथाभांगा महकमा के दो छात्र भी शामिल हैं. ये छात्र हैं माथाभांगा हाई स्कूल के वैदुर्य विश्वास और सुमन कुमार साहा. इन दोनों के कुल प्राप्तांक हैं 680. इस परिणाम से माथाभांगावासियों का मस्तक गर्व से ऊंचा हो गया है. जानकारी अनुसार […]

विज्ञापन
माथभांगा. इस बार की माध्यमिक परीक्षा में टॉप टेन में शामिल छात्रों में माथाभांगा महकमा के दो छात्र भी शामिल हैं. ये छात्र हैं माथाभांगा हाई स्कूल के वैदुर्य विश्वास और सुमन कुमार साहा. इन दोनों के कुल प्राप्तांक हैं 680. इस परिणाम से माथाभांगावासियों का मस्तक गर्व से ऊंचा हो गया है.
जानकारी अनुसार वैदुर्य विश्वास को बांग्ला में 92, अंग्रेजी में 95, गणित में 99, भौतिक विज्ञान में 97, जीवन विज्ञान में 99, इतिहास में 98 और भूगोल में 100 अंक मिले हैं. वहीं, सुमन कुमार साहा को कुल 680 अंक मिले हैं. उसे बांग्ला में 91, अंग्रेजी में 96, गणित में 99, भौतिक विज्ञान में 98, जीवन विज्ञान में 98, इतिहास में 98 और भूगोल में 100 अंक मिले हैं. माथाभांगा हाई स्कूल के प्रधान शिक्षक चैतन्य पोद्दार ने बताया कि उन्हें पता था कि स्कूल से तीन छात्र टॉप करेंगे. इस समाचार से उन्हें बेहद खुशी है. वे आशा करते हैं कि आने वाले दिनों में स्कूल के विद्यार्थी और भी बेहतर परिणाम लायेंगे. दोनों मेधावी छात्रों के परिवारों में भी इस खबर से खुशी की लहर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola