ममता राज्यपाल को लगायेंगी ‘भाई फोटा’

Updated at : 25 Oct 2019 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
ममता राज्यपाल को लगायेंगी ‘भाई फोटा’

कोलकाता : राज्य सरकार और राज्यपाल के बीच चल रहे विवाद पर अब विराम लग सकता है. नवान्न सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्यपाल जगदीप धनखड़ को ‘भाई फोटा’ लगाना चाहती हैं. इस बाबत मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से बात की है. उल्लेखनीय है कि इसके पहले मुख्यमंत्री ने रक्षा बंधन पर राज्यपाल को राजभवन […]

विज्ञापन

कोलकाता : राज्य सरकार और राज्यपाल के बीच चल रहे विवाद पर अब विराम लग सकता है. नवान्न सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्यपाल जगदीप धनखड़ को ‘भाई फोटा’ लगाना चाहती हैं. इस बाबत मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से बात की है. उल्लेखनीय है कि इसके पहले मुख्यमंत्री ने रक्षा बंधन पर राज्यपाल को राजभवन में जाकर राखी पहनायी थी, लेकिन हाल में कई मुद्दों पर राज्य सरकार और राज्यपाल के बीच मतभेद खुल कर सामने आये हैं.

हाल में दुर्गापूजा कार्निवल के दौरान राज्यपाल ने राज्य सरकार पर उन्हें ब्लैक आउट करने का आरोप लगाया था और राज्य में सेंशरशिप जैसे हालात की बात कही थी, लेकिन राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की थी. अब मुख्यमंत्री द्वारा राज्यपाल को ‘भाई फोटा’ लगाने की बात सामने आयी है. राजभवन से प्राप्त सूचना के अनुसार राज्यपाल ने मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें भाई फोटो लगाने के प्रस्ताव पर खुशी जतायी है.

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री जहां भी भाई फोटो लगाने के लिए और जब भी बुलायेंगी, वह जाने के लिए तैयार हैं. सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को अपने कालीघाट स्थित आवास पर आमंत्रित किया है. यदि राज्यपाल कालीघाट स्थित उनके आवास पर भाई फोटा के लिए जाते हैं तो यह राज्यपाल का मुख्यमंत्री के आवास का पहला दौरा होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola