आइपीएस राजीव कुमार ने किया सरेंडर, मिली जमानत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Oct 2019 1:54 AM
कोलकाता : करीब तीन हफ्ते बाद सार्वजनिक रूप से नजर आये कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार ने गुरुवार को सारधा चिटफंड घोटाला मामले में अलीपुर अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. उन्हें 50-50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गयी. गौरतलब है कि कलकत्ता हाइकोर्ट ने मंगलवार को कुमार को अग्रिम जमानत दे […]
कोलकाता : करीब तीन हफ्ते बाद सार्वजनिक रूप से नजर आये कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार ने गुरुवार को सारधा चिटफंड घोटाला मामले में अलीपुर अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. उन्हें 50-50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गयी. गौरतलब है कि कलकत्ता हाइकोर्ट ने मंगलवार को कुमार को अग्रिम जमानत दे दी थी.
कुमार फिलहाल पश्चिम बंगाल के अपराध अन्वेषण विभाग में अतिरिक्त महानिदेशक पद पर तैनात हैं. यह उल्लेख करते हुए कि यह हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए उचित मामला नहीं है, हाइकोर्ट की एक खंडपीठ ने कहा था कि कुमार को अगर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) द्वारा गिरफ्तार किया जाता है तो उन्हें उचित अदालत द्वारा पचास-पचास हजार रुपये की दो जमानत राशियों पर तत्काल रिहा करना होगा. राजीव कुमार के वकील गोपाल हलदर ने बताया कि वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी ने गुरुवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुब्रत मुखर्जी के समक्ष आत्मसमर्पण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










