बड़ाबाजार : बरामदा का हिस्सा ढहा एक महिला सहित तीन लोग जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jun 2019 5:26 AM
कोलकाता : बड़ाबाजार इलाके में तीन मंजिला मकान के पहले तल का बरामदे का हिस्सा रविवार सुबह जोरदार आवाज के साथ ढह गया. घटना बड़ाबाजार थाना अंतर्गत एमजी रोड व स्ट्रांड रोड चौराहे के निकट रविवार सुबह 11 बजे की है. घायलों में एक महिला व दो पुरुष शामिल हैं. सभी को बड़ाबाजार के एक […]
कोलकाता : बड़ाबाजार इलाके में तीन मंजिला मकान के पहले तल का बरामदे का हिस्सा रविवार सुबह जोरदार आवाज के साथ ढह गया. घटना बड़ाबाजार थाना अंतर्गत एमजी रोड व स्ट्रांड रोड चौराहे के निकट रविवार सुबह 11 बजे की है. घायलों में एक महिला व दो पुरुष शामिल हैं. सभी को बड़ाबाजार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खबर पाकर बड़ाबाजार थाने की पुलिस वहां पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले गयी. कुछ ही समय में कोलकाता पुलिस के डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप के कर्मचारी भी वहां पहुंचे और राहत व बचाव कार्य में जुट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










