ममता को ''जय श्रीराम'' के पैगाम, डाकिया परेशान

Published at :08 Jun 2019 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
ममता को ''जय श्रीराम'' के पैगाम, डाकिया परेशान

कोलकाता : राज्य में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच जारी सियासी जंग ने डाक विभाग के लिए संकट की स्थिति पैदा कर दी है. दरअसल, कुछ दिनों से साउथ कोलकाता स्थित कालीघाट पोस्ट ऑफिस में हजारों की संख्या में पोस्टकार्डों का ढेर लग गया है. इन पोस्टकार्ड्स पर ‘जय श्री राम’ लिखा है, जो […]

विज्ञापन

कोलकाता : राज्य में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच जारी सियासी जंग ने डाक विभाग के लिए संकट की स्थिति पैदा कर दी है. दरअसल, कुछ दिनों से साउथ कोलकाता स्थित कालीघाट पोस्ट ऑफिस में हजारों की संख्या में पोस्टकार्डों का ढेर लग गया है. इन पोस्टकार्ड्स पर ‘जय श्री राम’ लिखा है, जो राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नाम से भेजा गया है.

सीएम ममता का निवास इसी पोस्ट ऑफिस के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आता है. ऐसे में उनके नाम जय श्रीराम के हजारों पैगाम से डाक विभाग हैरान-परेशान है. दूसरी बात यह भी है कि दोनों के पोस्टकार्ड वाॅर से केंद्र को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola