मालदा : पिता से जलील होने पर बेटी ने खा लिया जहर

मालदा : अपने पिता के घर में रह रही एक विवाहित बेटी ने अपने पिता से शराब छोड़ने के लिए जब कहा तो पिता ने उसे अपमानित कर दिया. अपमानित होने पर बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. गुरुवार की रात यह घटना ओल्ड मालदा थाना अंतर्गत आदिवासी बहुल भावुक ग्राम पंचायत के मजीदनगर […]
मालदा : अपने पिता के घर में रह रही एक विवाहित बेटी ने अपने पिता से शराब छोड़ने के लिए जब कहा तो पिता ने उसे अपमानित कर दिया. अपमानित होने पर बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. गुरुवार की रात यह घटना ओल्ड मालदा थाना अंतर्गत आदिवासी बहुल भावुक ग्राम पंचायत के मजीदनगर गांव में घटी है.
घटना की रात ही कलिका मूंडा (28) को बेहोशी की हालत में मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद ही मृत महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पिता छेदी मूंडा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




