महिलाओं ने बदमाश की सामूहिक पिटाई की, मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कालियागंज : सामूहिक पिटाई में एक बदमाश की मौत हो गयी है,लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि पिटाई पुरुषों ने नहीं बल्कि महिलाओं ने की है. यह घटना उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज थानार्न्गत अब्दुलघाटा इलाके की है.मृतक का नाम गोकुल ठकेदार बताया गया है. इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में […]
विज्ञापन
कालियागंज : सामूहिक पिटाई में एक बदमाश की मौत हो गयी है,लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि पिटाई पुरुषों ने नहीं बल्कि महिलाओं ने की है. यह घटना उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज थानार्न्गत अब्दुलघाटा इलाके की है.मृतक का नाम गोकुल ठकेदार बताया गया है. इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है.पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोकुल ठेकेदार अपने कुछ साथियों के साथ उसी इलाके में रहने वाले एक युवक का पीटने आया था.
सभी लोग नशे में थे.उस समय वह युवक घर में नहीं था और सभी लोग वापस लौट गये.आरोप है कि गोकुल रविवार की रात फिर से इस इलाके में तांडव मचाने आ गया. उसकी बदमशी देख इलाके की रहने वाली महिलाओं ने उसे घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी. महिलाओं ने पुलिस को बताया है कि सभी लोगों ने मिलकर बदमाश गोकुल को मारा है और वहलोग किसी भी सजा के लिए तैयार है. महिलाओं के इस तेवर को देख कर पुलिस भी परेशान है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










