दामोदर नदी में नहाने गये पांच बच्चे डूबे, दो की मौत

Updated:
विज्ञापन

पानागढ़ : बर्दवान जिले के जमालपुर थाना अंतर्गत बालीघाट के करालाघाट स्थित दामोदर नदी में शनिवार दोपहर नहाने गये पांच बच्चों के डूबने की खबर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. तीन बच्चों को बचा िलया गया है जबकि दो की डूबने से मौत हो गई है. मृतकों के नाम मानस माझी (10) […]

विज्ञापन
पानागढ़ : बर्दवान जिले के जमालपुर थाना अंतर्गत बालीघाट के करालाघाट स्थित दामोदर नदी में शनिवार दोपहर नहाने गये पांच बच्चों के डूबने की खबर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
तीन बच्चों को बचा िलया गया है जबकि दो की डूबने से मौत हो गई है. मृतकों के नाम मानस माझी (10) तथा सीना हाजरा (11) बताया गया है. जिला पुलिस अधीक्षक गौरव शर्मा ने बताया कि दोपहर दामोदर नदी में नहाने गये पांच बच्चे अचानक गहराई में जाने के कारण डूबने लगे. एक बच्चा स्वयं ही बाहर िनकल आया.
बाकी दो बच्चों को रिस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला गया. इस बीच दो बच्चे बह गये. दोनों को स्थानीय लोग बरामद कर जमालपुर अस्पताल ले गये. चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दो बच्चों को बर्दवान मेडिकल अस्पताल में भरती किया गया है. घटना के बाद गांव में शोक की लहर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola