करवा चौथ के लिए नवविवाहिताओं में मेंहदी की होड़

Updated at : 17 Oct 2019 1:58 AM (IST)
विज्ञापन
करवा चौथ के लिए नवविवाहिताओं में मेंहदी की होड़

बांकुड़ा : करवा चौथ पर नवविवाहितों में मेहंदी लगाने की होड़ मची है. रिवाजों के मुताबिक पति के दीर्घायु होने की कामना तथा परिजनों की मंगलकामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखा जाता है. सुहागन निर्जल व्रत रखकर पूजा के बाद चांद को देख कर अर्घ्य देती हैं तथा उपवास तोड़ती है. करवा चौथ […]

विज्ञापन

बांकुड़ा : करवा चौथ पर नवविवाहितों में मेहंदी लगाने की होड़ मची है. रिवाजों के मुताबिक पति के दीर्घायु होने की कामना तथा परिजनों की मंगलकामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखा जाता है. सुहागन निर्जल व्रत रखकर पूजा के बाद चांद को देख कर अर्घ्य देती हैं तथा उपवास तोड़ती है.

करवा चौथ को लेकर बांकुड़ा, बिष्णुपुर, मेजिया, बड़जोड़ा, दुर्लभपुर, झांटीपहाड़ी आदि हिंदीभाषी बहुल इलाकों में घर-घर में मेहंदी लगाने की होड़ मची है. बांकुड़ा शहर के सिनेमा रोड निवासी नववधू श्रेया मोदी ने कहा कि वह पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेगी. मेहंदी लगाने की रस्म पूरी करनी होगी. रंजना जिवराजीका, प्रीति शर्मा, पूनम पोद्दार, सुमन मोदी आदि ने कहा कि करवा चौथ में निर्जल उपवास रखने के साथ ही मेहंदी लगाने की भी परंपरा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola