कई ट्रेनों की समय सारिणी में परिवर्तन

Updated at : 03 Jul 2019 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
कई ट्रेनों की समय सारिणी में परिवर्तन

आद्रा : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में एक जुलाई से नया टाइम टेबल लागू हो चुका है. नई समय सारिणी के अनुसार आद्रा मंडल में ट्रेन संख्या 18603/18604 (रांची-भागलपुर-रांची) त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस, 18627/18628 (रांची-हावड़ा-रांची) त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया बोकारो-चंद्रपुरा- भोजूडीह-आद्रा, 18639/18640 (आरा-रांची-आरा) साप्ताहिक एक्सप्रेस, 17005/17006 (हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद) साप्ताहिक एक्सप्रेस एवं 17007/17008 (सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद) द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस में […]

विज्ञापन

आद्रा : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में एक जुलाई से नया टाइम टेबल लागू हो चुका है. नई समय सारिणी के अनुसार आद्रा मंडल में ट्रेन संख्या 18603/18604 (रांची-भागलपुर-रांची) त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस, 18627/18628 (रांची-हावड़ा-रांची) त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया बोकारो-चंद्रपुरा- भोजूडीह-आद्रा, 18639/18640 (आरा-रांची-आरा) साप्ताहिक एक्सप्रेस, 17005/17006 (हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद) साप्ताहिक एक्सप्रेस एवं 17007/17008 (सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद) द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस में शुरू की गयी है. ट्रेन संख्या 12831/12832 (भुवनेश्वर-बोकारो- भुवनेश्वर) गरीबरथ एक्सप्रेस एवं 68019/68020 (झाड़ग्राम-सोनार्डिह- झाड़ग्राम) मेमू पैसेंजर को धनबाद तक चलाया जायेगा.

ट्रेन संख्या 18623/18624 (हटिया-पटना-हटिया) एक्सप्रेस इस्लामपुर तक विस्तारित की गई है, 12375/12376 (चेन्नई सेंट्रल-आसनसोल-चेन्नई सेंट्रल) एक्सप्रेस तांबरम से जसीडीह तक विस्तारित की गई है, 15629/15630 (तांबरम-गुवाहाटी-तांबरम) एक्सप्रेस सिलहाट टाउन तक विस्तारित की गई है. ट्रेन संख्या 22605/22606 (पुरुलिया-विल्लुपुरम-पुरुलिया) एक्सप्रेस को साप्ताहिक से द्वि- साप्ताहिक किया गया तथा ट्रेन संख्या 12019/12020 (हावड़ा- रांची- हावड़ा) शताब्दी एक्सप्रेस पहले पांच दिन चलती था अब छह दिन चलेगी. ट्रेन संख्या 68085/68086 (खड़गपुर-रांची-खड़गपुर) मेमू का ठहराव सिरजाम स्टेशन में दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola