डांगापाड़ा में लाखों के नकली पान मसाला, गुटखा जब्त
रानीगंज : आसनसोल इंफोर्समेंट विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर शनिवार दोपहर निमचा फांड़ी अन्तर्गत डांगापाड़ा के रहने वाले अनिल बाउरी के घर से लगभग दो लाख रुपये के नकली पान मसाला, गुटखा के साथ ही गुटखा पाउच सील करने वाली कई प्रकार की मशीनें जब्त कर ली. इंफोर्समेंट विभाग के डीइओ […]
रानीगंज : आसनसोल इंफोर्समेंट विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर शनिवार दोपहर निमचा फांड़ी अन्तर्गत डांगापाड़ा के रहने वाले अनिल बाउरी के घर से लगभग दो लाख रुपये के नकली पान मसाला, गुटखा के साथ ही गुटखा पाउच सील करने वाली कई प्रकार की मशीनें जब्त कर ली. इंफोर्समेंट विभाग के डीइओ शंपा बोस के नेतृत्व में इन्फोर्समेंट अधिकारी बैजनाथ राय, दिलीप बनर्जी, शंकर चटर्जी ने अभियान चलाकर गुटका सहित नकली गुटखा बनाने वाले मोहम्मद असलम को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया िक उनके कई साथी भागने में सफल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










