टैक्सी हावड़ा नहीं ले जाने का निर्णय फिलहाल स्थगित

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: टैक्सी चालकों के साथ हावड़ा सिटी पुलिस व ट्रैफिक पुलिस की ज्यादती के खिलाफ कोलकाता टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन (एटक) व कोलकाता टैक्सी वर्कर्स यूनियन (सीटू) द्वारा 19 मार्च यानी बुधवार से कोलकाता से हावड़ा की ओर टैक्सी नहीं ले जाने के अपने पूर्व के निर्णय को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. एटक के […]

विज्ञापन

कोलकाता: टैक्सी चालकों के साथ हावड़ा सिटी पुलिस व ट्रैफिक पुलिस की ज्यादती के खिलाफ कोलकाता टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन (एटक) व कोलकाता टैक्सी वर्कर्स यूनियन (सीटू) द्वारा 19 मार्च यानी बुधवार से कोलकाता से हावड़ा की ओर टैक्सी नहीं ले जाने के अपने पूर्व के निर्णय को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.

एटक के महासचिव नवल किशोर श्रीवास्तव व सीटू के महासचिव रघुनाथ पांडेय ने बताया कि उच्च माध्यमिक परीक्षा व लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए फिलहाल यह निर्णय स्थगित किया गया है. उन्होंने कहा कि हावड़ा में पुलिस की ज्यादती को लेकर पूर्व में हावड़ा के पुलिस कमिश्नर व राज्य के परिवहन मंत्री को यूनियन द्वारा पत्र लिखा गया था.

लेकिन अभी भी पुलिस की ज्यादती नहीं थमी है. श्री श्रीवास्तव व श्री पांडेय ने बताया कि वे लोग आगामी सप्ताह हावड़ा के पुलिस कमिश्नर से मिल कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपेंगे और पुलिस ज्यादती नहीं रुकने पर पुलिस कमिश्नरेट के घेराव का अल्टीमेटम देंगे. घेराव में अन्य टैक्सी यूनियन भी शामिल होंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola