2223 करोड़ की धोखाधड़ी करनेवाला ज्वेलरी हाउस का प्रमोटर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2017 7:41 PM
नयी दिल्ली : सीबीआई ने भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई वाले 25 बैंकों के एक संघ से कथित तौर 2,223 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक ज्वेलरी हाउस के कर्ताधर्ता को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. कोलकाता के श्री गणेश ज्वेलरी के अध्यक्ष नीलेश पारेख को दुबई से मुंबई लौटने पर हवाईअड्डे […]
नयी दिल्ली : सीबीआई ने भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई वाले 25 बैंकों के एक संघ से कथित तौर 2,223 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक ज्वेलरी हाउस के कर्ताधर्ता को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. कोलकाता के श्री गणेश ज्वेलरी के अध्यक्ष नीलेश पारेख को दुबई से मुंबई लौटने पर हवाईअड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया.
सीबीआई के सूत्रों ने कहा कि एजेंसी ने पारेख के खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर जारी किया था, जो फरार चल रहा था और सीबीआई की जांच में शामिल नहीं हुआ था. सूत्रों के मुताबिक, पारेख ने बैंकों के संघ से 2,672 करोड़ रुपये का कुल कर्ज लिया था और एसबीआई नीत संघ को उसने 2,223 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










