जहर खाने से छात्रा की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Apr 2017 9:08 AM

विज्ञापन

मालदा. मां-पिता की डांट की वजह से घर के लोगों को डराने के लिए विषपान का नाटक करना बारहवीं की एक छात्रा को भारी पड़ गया. विषपान करने की वजह से छात्रा की मौत हो गयी. बुधवार की सुबह यह घटना गाजल थाना अंतर्गत लक्ष्मीतला गांव में घटी है. पुलिस ने मृत छात्रा की पहचान […]

विज्ञापन
मालदा. मां-पिता की डांट की वजह से घर के लोगों को डराने के लिए विषपान का नाटक करना बारहवीं की एक छात्रा को भारी पड़ गया. विषपान करने की वजह से छात्रा की मौत हो गयी. बुधवार की सुबह यह घटना गाजल थाना अंतर्गत लक्ष्मीतला गांव में घटी है. पुलिस ने मृत छात्रा की पहचान माम्पी दास (17) के रूप में की है.

माम्पी ने इसी वर्ष स्थानीय श्यामसुखी उच्च विद्यालय से बारहवीं की परीक्षा दी थी. पढ़ाइ पर ध्यान ना देने और परिवार की बात नहीं मानने की वजह से आज सुबह माता-पिता ने उसे डांट लगायी थी. इतने में ही छात्रा ने घर में रखे चूहे मारने की दवा खाने का नाटक करने लगी. इसी क्रम में जहर का कुछ अंश उसके भीतर चला गया. थोड़ी देर बाद उसकी तबीयत अचानक खराब हो गयी. इलाज के लिये उसे गाजल ग्रामीण अस्पताल में भरती कराया गया.

यहां के डॉक्टरों ने छात्रा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. कुछ घंटे इलाजरत रहने के बाद उसकी मौत हो गयी. छात्रा के पिता गुरुपद दास और मां छवि दास ने बताया कि परीक्षा के बाद वह सहेलियों के साथ अधिक समय बिताने लगी थी. रात में देर से घर लौटती थी. इसलिए आज सुबह उसे डांट लगायी गयी थी. इसकी वजह से वह जहर खा लेगी यह नहीं सोचा था. बारहवीं की छात्रा के इस तरह मौत से इलाके में शोक की लहर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola