किशनजी का चिकित्सक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : मारे गये शीर्ष माओवादी का इलाज करने वाले और कथित तौर पर वामपंथी चरमपंथियों से सम्पर्क रखने वाले एक 65 वर्षीय अवकाशप्राप्त चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आज बताया कि ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेट के अवकाशप्राप्त चिकित्सक शमीर विस्वास को महिशिला कालोनी में उसके एक परिजन के आवास से कल […]

विज्ञापन

आसनसोल : मारे गये शीर्ष माओवादी का इलाज करने वाले और कथित तौर पर वामपंथी चरमपंथियों से सम्पर्क रखने वाले एक 65 वर्षीय अवकाशप्राप्त चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस ने आज बताया कि ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेट के अवकाशप्राप्त चिकित्सक शमीर विस्वास को महिशिला कालोनी में उसके एक परिजन के आवास से कल रात गिरफ्तार किया गया. विस्वास किशनजी और अन्य माओवादियों के ठिकाने की जगहों में इलाज करने और उनसे सम्पर्क रखने के आरोप के बाद से अगस्त 2010 से फरार था.

पुलिस ने तब ईसीएल हाउसिंग कालोनी पचघोरिया में उसके आवास पर छापा मारकर दस्तावेज बरामद किये थे. किसनजी नवम्बर 2011 में पश्चिमी मिदनापुर जिले के बुरिसोल के घने जंगल में संयुक्त बलों के अभियान में मारा गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola