बुद्धदेव की टिप्पणी को तृणमूल ने लिया आड़े हाथ
कोलकाता : गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ करने पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की टिप्पणी के लिए तृणमूल कांग्रेस ने उनकी आलोचना की है. तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल रॉय ने कहा, ‘‘बुद्धदेव भट्टाचार्य को ममता बनर्जी सरकार द्वारा शुरु की गयी विकास […]
कोलकाता : गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ करने पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की टिप्पणी के लिए तृणमूल कांग्रेस ने उनकी आलोचना की है.
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल रॉय ने कहा, ‘‘बुद्धदेव भट्टाचार्य को ममता बनर्जी सरकार द्वारा शुरु की गयी विकास प्रक्रिया से जलन हो रही है.लोगों द्वारा खारिज कर दिए जाने के बाद वह ये बातें कर रहे हैं. इसलिए जो वह कह रहे हैं उससे कोई फर्क नहीं पड़ता.’’ मोदी द्वारा ममता की तारीफ की खिल्ली उड़ाते हुए भट्टाचार्य ने कल कहा था, ‘‘एक रत्न ही दूसरे रत्न को पहचान सकता है.’’
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में एक रैली के दौरान मोदी ने केंद्र में कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए ममता की तारीफ की थी. रॉय ने कहा, ‘‘हम नहीं जानते कि किसी ने क्या कहा है. हमारी नेता ममता बनर्जी बंगाल के लोगों और राज्य के विकास के लिए लड़ रही हैं. हमें किसी का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










