निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी
कोलकाता: अगले महीने पांच नगर निकायों हावड़ा, मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बरहमपुर व कृष्णनगर में चुनाव होने वाले हैं. चुनाव को लेकर आयोग द्वारा मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 22 अक्तूबर को शुरू होगी. उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने अंतिम […]
कोलकाता: अगले महीने पांच नगर निकायों हावड़ा, मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बरहमपुर व कृष्णनगर में चुनाव होने वाले हैं. चुनाव को लेकर आयोग द्वारा मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 22 अक्तूबर को शुरू होगी. उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने अंतिम तिथि 29 अक्तूबर है.
उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तारीख एक नवंबर तय की गयी है. आयोग के अनुसार मतदान 22 नवंबर को होंगे जबकि चुनाव की पूरी प्रक्रिया 30 नवंबर को समाप्त हो जायेगी.
जानकारी के मुताबिक हावड़ा नगर निगम के करीब 50 वार्डो में मतदान होंगे जबकि मेदिनीपुर नगरपालिका के 25, झाड़ग्राम नगरपालिका के 18, बरहमपुर नगरपालिका के 28 और कृष्णनगर नगरपालिका के 24 वार्डो में चुनाव होंगे. चुनाव के मद्देनजर आयोग द्वारा जिला अधिकारियों को भी नोटिस जारी कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










