पूर्व विधायक तारक बनर्जी का निधन
कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक तारक बनर्जी का गुरुवार की शाम को निधन हो गया. वह 68 वर्ष के थे. आज सुबह हृदयाघात के बाद बागबाजार स्थित निजी नर्सिग होम में भरती कराया गया था, जहां शाम को उनका निधन हो गया. श्री बनर्जी अविवाहित थे. उन्होंने कांग्रेस से अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत […]
कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक तारक बनर्जी का गुरुवार की शाम को निधन हो गया. वह 68 वर्ष के थे. आज सुबह हृदयाघात के बाद बागबाजार स्थित निजी नर्सिग होम में भरती कराया गया था, जहां शाम को उनका निधन हो गया. श्री बनर्जी अविवाहित थे.
उन्होंने कांग्रेस से अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की थी और काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे.
बाद में वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये थे और तृणमूल कांग्रेस से विधायक निर्वाचित हुए थे, लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव 2011 में सीट को लेकर मतभेद होने का कारण उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था. वह पार्टी के सांगठनिक कार्य के साथ जुड़े हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










