नफरचंद जूट मिल बंद पांच हजार बेरोजगार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : उत्तर 24 परगना के कांकीनाड़ा की नफरचंद जूट मिल में रविवार को तालाबंदी की घोषणा कर दी गयी. दुर्गापूजा से पहले मिल के बंद होने से पांच हजार श्रमिकों में मायूसी छा गयी है. श्रमिकों का आरोप है कि कच्च माल लाकर प्रबंधन उसे बेच देता है. इस कारण मजदूरों को हफ्ते में […]
विज्ञापन
कोलकाता : उत्तर 24 परगना के कांकीनाड़ा की नफरचंद जूट मिल में रविवार को तालाबंदी की घोषणा कर दी गयी. दुर्गापूजा से पहले मिल के बंद होने से पांच हजार श्रमिकों में मायूसी छा गयी है. श्रमिकों का आरोप है कि कच्च माल लाकर प्रबंधन उसे बेच देता है. इस कारण मजदूरों को हफ्ते में चार दिन से ज्यादा काम नहीं मिल पा रहा है.
सात दिन काम की मांग पर श्रमिक एक सप्ताह से आंदोलनरत थे. रविवार की सुबह प्रबंधन की ओर से जूट मिल के कई मशीनों को बंद कर दिया गया. श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. इसके बाद प्रबंधन ने जूट मिल बंद करने का निर्णय लिया. मिल के पांच हजार श्रमिकों का भविष्य अंधकारमय हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










