बच्चों के साथ अश्लील हरकत करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

-कोलकाता संवाददाता- बालुरघाटः कक्षा में बैठ कर छात्राओं को ईल तस्वीर दिखाना व अश्लील कामकाज करवाने के आरोप में हिली थाना की पुलिस ने एक प्राथमिक स्कूल शिक्षक को गिरफ्तार किया है. शिक्षक का नाम गौतक चाकी है. आज दोपहर को दक्षिण दिनाजपुर जिले के हिली थाना अंतर्गत तिओड़ इस्लामपुर के प्राथमिक विद्यालय से पुलिस […]

विज्ञापन

-कोलकाता संवाददाता-

बालुरघाटः कक्षा में बैठ कर छात्राओं को ईल तस्वीर दिखाना व अश्लील कामकाज करवाने के आरोप में हिली थाना की पुलिस ने एक प्राथमिक स्कूल शिक्षक को गिरफ्तार किया है. शिक्षक का नाम गौतक चाकी है.

आज दोपहर को दक्षिण दिनाजपुर जिले के हिली थाना अंतर्गत तिओड़ इस्लामपुर के प्राथमिक विद्यालय से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया. ग्रामीणों ने शिक्षक को कक्षा में बंद कर रखा था.

अभिभावकों का कहना है कि यह शिक्षक बच्चों को ठीक से नहीं पढ़ाते थे. अश्लील तस्वीरें बच्चों को दिखाते थे. कुछ बच्चों से अश्लील काम भी कराते थे. अभिभावकों ने शिक्षक की सजा देने की मांग की है. स्कूल के प्रधान शिक्षक पुलक बसाक ने बताया कि वह इस खबर से अनभिज्ञ थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola