मंदिर का ताला तोड़कर चोरी

खड़गपुर : गोपीबल्लभपुर थाना अंतर्गत कुठीघाट इलाके में स्थित एक काली मंदिर का दरवाजा तोड़ कर अज्ञात चोरों ने चोरी की. गौरतलब है कि मंदिर का सफाईकर्मी सपन देहरी बुधवार सुबह मंदिर की सफाई करने पहुंचा, उसने मंदिर का ताला टूटा हुआ देखा. मंदिर में मौजूद मूर्ति से सोने-चांदी के आभूषण और दानपेटी गायब थी. […]
खड़गपुर : गोपीबल्लभपुर थाना अंतर्गत कुठीघाट इलाके में स्थित एक काली मंदिर का दरवाजा तोड़ कर अज्ञात चोरों ने चोरी की. गौरतलब है कि मंदिर का सफाईकर्मी सपन देहरी बुधवार सुबह मंदिर की सफाई करने पहुंचा, उसने मंदिर का ताला टूटा हुआ देखा.
मंदिर में मौजूद मूर्ति से सोने-चांदी के आभूषण और दानपेटी गायब थी. उसने शोर मचाकर लोगों को जानकारी दी. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी सूचना मिलते ही पुलिस इलाके में पहुंची. पुलिस घटना की जांच कर रही है. घटना से इलाके के लोगों में काफी रोष है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




