जमीन के लिए ससुर का गला काटा

Updated at : 13 Sep 2019 1:57 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन के लिए ससुर का गला काटा

चांचल थाना अंतर्गत मतिहारपुर जीपी के दीघा-बसतपुर गांव में हुई घटना के बाद आरोपी फरार मालदा : जमीन दखल करने को लेकर दामाद ने अपने ससुर की गला काटकर हत्या कर दी. बुधवार की रात साढ़े दस बजे के करीब यह सनसनीखेज घटना चांचल थानांतर्गत मतिहारपुर ग्राम पंचायत के दीघा-बसतपुर गांव में हुई है. जानकारी […]

विज्ञापन

चांचल थाना अंतर्गत मतिहारपुर जीपी के दीघा-बसतपुर गांव में हुई घटना के बाद आरोपी फरार

मालदा : जमीन दखल करने को लेकर दामाद ने अपने ससुर की गला काटकर हत्या कर दी. बुधवार की रात साढ़े दस बजे के करीब यह सनसनीखेज घटना चांचल थानांतर्गत मतिहारपुर ग्राम पंचायत के दीघा-बसतपुर गांव में हुई है. जानकारी मिलने पर चांचल थाने पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर रबिउल हुसैन (65) के शव को कब्जे में लिया और उसे अंत्यपरीक्षण के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज भेजा है. वहीं, घटना के बाद से आरोपी दामाद मंसूर अली फरार है.पुलिस उसकी तलाश कर रही है. मृत रबिउल होसेन दीघाबसतपुर गांव के निवासी थे.
वहीं, आरोपी दामाद मंसूर अली चांचल थाना के हाजतपुर गांव के निवासी हैं. मृत रबिउल होसेन के परिवारवालों ने बताया कि घटना के रोज मोहर्रम की एकादशी के दिन अर्थात बासी करबला था. इसी रोज गांव के सभी लोग करबला मैदान में लाठी खेल (गदका) देखने गये हुए थे. हालांकि रबिउल हुसैन शारीरिक अस्वस्थता के चलते घर पर ही रह गये.
अपने घर में इन्हें अकेले पाकर मंसूर अली ने धारदार हथियार से उनके गले की नस काटकर हत्या कर दी. उसके बाद वह चंपत हो गया.चांचल थाने के आईसी सुकुमार घोष ने बताया कि घटनास्थल से शव को कब्जे में लिया गया.
प्राथमिक जांच के अनुसार यह हत्या का मामला है. चांचल थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है. आरोपी फरार है. उसकी तलाश चल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola