प्रसव पीड़ा से कराह रही प्रसूता की जमकर पिटाई, परिजनों ने जतायी नाराजगी, लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग

Updated at :01 Jun 2018 3:30 AM
विज्ञापन
प्रसव पीड़ा से कराह रही प्रसूता की जमकर पिटाई, परिजनों ने जतायी नाराजगी, लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग

पानागढ़ : वीरभूम जिले के सिउड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के मातृ विभाग में प्रसूता सबीना खातून को पीटने का आरोप परिजनों ने चिकित्सक तथा नर्स पर लगाते हुये अस्पताल अधीक्षक शोभन दे के पास लिखित शिकायत की है. घटना को लेकर परिजनों ने अस्पताल अधीक्षक कार्यालय के समक्ष हंगामा भी किया. सूचना मिलने के बाद […]

विज्ञापन
पानागढ़ : वीरभूम जिले के सिउड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के मातृ विभाग में प्रसूता सबीना खातून को पीटने का आरोप परिजनों ने चिकित्सक तथा नर्स पर लगाते हुये अस्पताल अधीक्षक शोभन दे के पास लिखित शिकायत की है. घटना को लेकर परिजनों ने अस्पताल अधीक्षक कार्यालय के समक्ष हंगामा भी किया.
सूचना मिलने के बाद मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने परिस्थिति को संभाला.परिजनों का आरोप है कि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनाली सोरेन ने मौजूद नर्सों के साथ मिलकर सबीना खातून की प्रसव के दौरान पिटाई की है. यह जघन्य अपराध है. घटना को लेकर अस्पताल अधीक्षक शोभन दे बताया कि रोगी के साथ मारपीट को लेकर एक अभियोग मिला है. घटना की जांच की जा रही है.
उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषी पाए जाने पर चिकित्सक, नर्सों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. सिउड़ी सदर के रूटी पाड़ा निवासी सबीना खातून के परिजनों ने बताया कि पिछले सोमवार को सबीना खातून को प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था. जांच के समय पीड़ा से कराह रही सबीना की डॉक्टर मनाली सोरेन व नर्सों ने पिटाई कर दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola