जीटीए ने किया रोहिणी रोड को टोल टैक्स मुक्त

Updated at :18 Mar 2018 1:37 AM
विज्ञापन
जीटीए ने किया रोहिणी रोड को टोल टैक्स मुक्त

एक अप्रैल से वाहनों को नहीं देना होगा पैसा दार्जिलिंग : आगामी एक अप्रैल 2018 से स्वर्गीय सुभाष घीसिंग मार्ग (पूर्ववर्ती रोहिणी रोड) पर टोल टैक्स नहीं लगेगा. जीटीए प्रशासन ने इस आठ किमी मार्ग को टोल टैक्स मुक्त करने का फैसला लिया है. उल्लेखनीय है कि हाल तक इस रोड पर वाहनों से टोल […]

विज्ञापन

एक अप्रैल से वाहनों को नहीं देना होगा पैसा

दार्जिलिंग : आगामी एक अप्रैल 2018 से स्वर्गीय सुभाष घीसिंग मार्ग (पूर्ववर्ती रोहिणी रोड) पर टोल टैक्स नहीं लगेगा. जीटीए प्रशासन ने इस आठ किमी मार्ग को टोल टैक्स मुक्त करने का फैसला लिया है. उल्लेखनीय है कि हाल तक इस रोड पर वाहनों से टोल टैक्स लिया जाता था. शुक्रवार को यह जानकारी जीटीए के कार्यवाहक चेयरमैन विनय तमांग ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिये दी है.
विनय तमांग ने बताया कि पहाड़ वासियों और यहां आनेवाले सैलानियों का ध्यान रखते हुए टोल टैक्स बंद करने का निर्णय लिया गया है.
उल्लेखनीय है कि आठ किमी लंबी सड़क दार्जिलिंग शहर को समतल से जोड़ने का एक प्रमुख मार्ग है. जीटीए का मानना है कि जब दार्जिलिंग जानेवाले मंगपू रोड, पंखाबारी रोड पर टोल टैक्स नहीं वसूला जाता है,
तो रोहिणी रोड पर टोल टैक्स लेने का कोई तुक नहीं बैठता. जीटीए का यह भी मानना है कि इस रोड का नामकरण हाल ही में पहाड़ के एक प्रमुख नेता और गोरामुमो के संस्थापक सुभाष घीसिंग के नाम पर किया गया है, इसलिए भी इससे होकर गुजरनेवाले वाहनों से टोल टैक्स की वसूली अनुचित लगती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola