जाली नोटों के साथ दबोचा गया युवक

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने धर्मतल्ला बस स्टैंड से जाली नोट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम शेख इकबाल उर्फ पप्पू है. उसके पास से दो लाख 36 हजार 500 रुपये के जाली नोट एसटीएफ अधिकारियों के हाथ लगे है. गिरफ्तार आरोपी ओड़िशा […]

विज्ञापन

कोलकाता: कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने धर्मतल्ला बस स्टैंड से जाली नोट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम शेख इकबाल उर्फ पप्पू है.

उसके पास से दो लाख 36 हजार 500 रुपये के जाली नोट एसटीएफ अधिकारियों के हाथ लगे है. गिरफ्तार आरोपी ओड़िशा के जलेश्वर का रहनेवाला है.

गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया. जाली नोट की सप्लाई करने के आरोप में ओड़िशा के झारपोकोरिया थाने की पुलिस ने उसे पहले गिरफ्तार किया था. जिस मामले में अदालत से जमानत मिलने के बाद वह फिर से इस धंधे में सक्रिय हो गया. एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक गत फरवरी महीने में एक युवक को गिरफ्तार किया गया था. उसी मामले में पूछताछ के बाद पुलिस शेख इकबाल तक पहुंची.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola