व्यवसायी परिवार के युवक का शव बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Aug 2017 9:14 AM
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. गुलमा चाय बागान से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है. इस घटना से इलाके में सनसनी है. मृत युवक शहर के एक व्यवसायी परिवार से ताल्लुक रखता है. पुलिस हत्या की आशंका जता रही है. पुलिस ने मृतक की पहचान सौरभ अग्रवाल के रूप में बतायी है. रविवार की दोपहर सिलीगुड़ी […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. गुलमा चाय बागान से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है. इस घटना से इलाके में सनसनी है. मृत युवक शहर के एक व्यवसायी परिवार से ताल्लुक रखता है. पुलिस हत्या की आशंका जता रही है. पुलिस ने मृतक की पहचान सौरभ अग्रवाल के रूप में बतायी है.
रविवार की दोपहर सिलीगुड़ी के निकट गुलमा चाय बागान में कुछ लोगों ने एक युवक का शव देखकर हैरान रह गये. जानकारी मिलते ही सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत माटिगाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया.
माटीगाड़ी थाने की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सिलीगुड़ी के सेवक मोड़ इलाके का निवासी है. उसके परिवार का मोटर पार्ट्स का व्यवसाय है. मृत युवक नशे का आदी था. नशे की वजह से घर से रुपये, पैसे व गहने भी चुराया करता था. जिसकी वजह से परिवार वालों ने उसे पुनर्वास केंद्र भेज दिया था. वह हाल में ही पुनर्वास केंद्र से घर लौटा था. शव के पास से एक स्कूटी बरामद हुई जो उसकी ही मालूम होती है. शव की स्थिति को देखकर हत्या की आशंका जतायी जा रही है.
इस संबंध में सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में हत्या की संभावना जतायी जा रही है. माटीगाड़ी थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










