जिप सदस्य ने आयुक्त को सौंपा मांग पत्र

मनोहरपुर : जिला परिषद सदस्य रणजीत यादव ने आयुक्त अरुण कुमार व जिला उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी. से मुलाकात कर मनोहरपुर प्रखंड के भाग-2 की समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र सौंपा. पत्र में मुख्य रूप से सिंचाई योजना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाइलोहर व मकरंडा पंचायत में लघु सिंचाई विभाग द्वारा लिफ्ट […]
मनोहरपुर : जिला परिषद सदस्य रणजीत यादव ने आयुक्त अरुण कुमार व जिला उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी. से मुलाकात कर मनोहरपुर प्रखंड के भाग-2 की समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र सौंपा. पत्र में मुख्य रूप से सिंचाई योजना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाइलोहर व मकरंडा पंचायत में लघु सिंचाई विभाग द्वारा लिफ्ट इरिगेशन योजना शुरू करने की मांग की गयी है. साथ ही श्री यादव ने चिरिया में निर्माणाधीन पेयजलापूर्ति योजना को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने की अपील की है. इस पर आयुक्त ने जिप सदस्य की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




