सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहें : डीआरएम

चक्रधरपुर : जीवन में सकारात्मक सोच जरूरी है. इस सोच के साथ चलने वाले लोगों को हमेशा सफलता मिलती है. उक्त बातें चक्रधरपुर रेल मंडल के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने कही. वे गुरुवार को मंडल सभागार में मार्च माह में सेवानिवृत्त हुए 36 रेलकर्मचारियों के विदाई समारोह को संबोधित कर रहे थे. डीआरएम राजेंद्र प्रसाद […]
चक्रधरपुर : जीवन में सकारात्मक सोच जरूरी है. इस सोच के साथ चलने वाले लोगों को हमेशा सफलता मिलती है. उक्त बातें चक्रधरपुर रेल मंडल के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने कही. वे गुरुवार को मंडल सभागार में मार्च माह में सेवानिवृत्त हुए 36
रेलकर्मचारियों के विदाई समारोह को संबोधित कर रहे थे. डीआरएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी के दौरान सफलतापूर्वक अपने दायित्वों को निभाया, जो सराहनीय है. मौके पर उन्होंने कर्मचारियों से जीवन की अधूरी इच्छाएं पूरी करने का सुझाव दिया. समारोह का संचालन वरीय मंडल कार्मिक पदाधिकारी डीएन दिग्गी ने किया. इस मौके पर वरीय मंडल वित्त प्रबंधक विजय नाथ, मंडल कार्मिक पदाधिकारी मनिशंकर, कल्याण निरीक्षक चंचल कुमार, दामु पुरती आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




