वाणिज्य, आरपीएफ, इंजीनियरिंग की टीम ने जीत दर्ज की

Published at :11 Feb 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
वाणिज्य, आरपीएफ, इंजीनियरिंग की टीम ने जीत दर्ज की

चक्रधरपुर : सेरसा इकबाल सिंह संघु स्टेडियम चक्रधरपुर में आयोजित रेलवे अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन बुधवार को तीन मैच खेला गया. पहला मैच विद्युत व वाणिज्य टीम के बीच खेला गया. इसमें वाणिज्य टीम ने तीन विकेट से विद्युत टीम को हरा दिया. इस मैच में विद्युत टीम ने टॉस जीत कर […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : सेरसा इकबाल सिंह संघु स्टेडियम चक्रधरपुर में आयोजित रेलवे अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन बुधवार को तीन मैच खेला गया. पहला मैच विद्युत व वाणिज्य टीम के बीच खेला गया. इसमें वाणिज्य टीम ने तीन विकेट से विद्युत टीम को हरा दिया. इस मैच में विद्युत टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी किया. टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाये. इनमें नवीन ने 18 गेंद पर 23 रन का योगदान दिया.

जवाबी पारी खेलते हुए वाणिज्य टीम के खिलाड़ी 10.2 ओवर में सात विकेट खोकर 74 रन बना कर जीत दर्ज की. दूसरा मैच आरपीएफ व एसएंडटी के बीच खेला गया. इसमें आरपीएफ टीम ने एसएंडटी को 40 रन से हरा दिया. आरपीएफ ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की. इस मैच में आरपीएफ के खिलाड़ियों ने निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट खोकर 92 रन बनाया. जवाबी पारी खेलते हुये एसएंडटी के खिलाड़ियों ने 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 52 रन ही बना सके.

वहीं तीसरा मैच इंजीनियरिंग व कार्मिक टीम के बीच खेला गया. इसमें इंजीनियरिंग टीम ने 7 विकेट से कार्मिक टीम को हरा दिया. इंजीनियरिंग की टीम ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया.

कार्मिक टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में सात विकेट खोकर 51 रन बनाया. जवाबी पारी में इंजीनियरिंग टीम के खिलाड़ी 5.5 ओवर में 53 रन का लक्ष्य पूरा कर लिया. 11 फरवरी को टूर्नामेंट के चौथे दिन सुबह 8.30 बजे लेखा व परिचालन, सुबह 11 बजे विद्युत व यांत्रिक व शाम 4 बजे आरएसओ व एसएंडटी टीम में मैच खेला जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola