गोल्ड मेडल में होगा 2 ग्राम सोना

Published at :19 Jan 2016 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
गोल्ड मेडल में होगा 2 ग्राम सोना

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह की उलटी गिनती अब शुरू हो गयी है. फरवरी के पहले सप्ताह में ही दीक्षांत समारोह की तिथि निर्धारित होने जा रही है. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे. दिल्ली से अधिकारिक पत्र आने के बाद विवि की ओर […]

विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह की उलटी गिनती अब शुरू हो गयी है. फरवरी के पहले सप्ताह में ही दीक्षांत समारोह की तिथि निर्धारित होने जा रही है. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे. दिल्ली से अधिकारिक पत्र आने के बाद विवि की ओर से तिथि की घोषणा कर दी जायेगी.

पिछले समारोह की तुलना में इस बार दीक्षांत समारोह ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में विवि प्रबंधन जुटा है. इस बार गोल्ड मेडल में असली सोना व चांदी का उपयोग किया जायेगा. सोना 2 ग्राम व चांदी 50 ग्राम रहेगी. कुल 65 गोल्ड मेडल तैयार किया जा रहा है. प्रति मेडल की लागत लगभग 9 हजार होगी. दीक्षांत समारोह में 2013 व 2014 सत्र के टॉपर शामिल होंगे.

बनेगा भव्य पंडाल
कोल्हान विश्वविद्यालय परिसर में द्वितीय दीक्षांत समारोह के लिए भव्य पंडाल का निर्माण होगा. जिसमें चारों तरफ गुब्बारे लगाये जायेंगे. इसके अलावा करीब एक हजार की संख्या में कुर्सियां लगायी जायेंगी. गॉउन का भी अलग से दुकान लगाया जायेगा. जहां से विद्यार्थी खरीद कर अपना प्रमाणपत्र लेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola