विवाहिता से प्यार जताने वाले की पिटाई, जेल

Published at :15 Nov 2013 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता से प्यार जताने वाले की पिटाई, जेल

बड़बिल : थाना क्षेत्र के पीएचडी रोड स्थित भंज कॉलोनी में बुधवार रात स्थानीय लोगों ने एक महीने से एक विवाहिता को फोन पर परेशान करने वाले युवक की जमकर धुना और उसे पुलिस को सौंप दिया. अली मुहल्ला निवासी शाहजहां अहमद (30) पिछले एक माह से भंज कॉलोनी निवासी एक विवाहिता को फोन पर […]

विज्ञापन

बड़बिल : थाना क्षेत्र के पीएचडी रोड स्थित भंज कॉलोनी में बुधवार रात स्थानीय लोगों ने एक महीने से एक विवाहिता को फोन पर परेशान करने वाले युवक की जमकर धुना और उसे पुलिस को सौंप दिया. अली मुहल्ला निवासी शाहजहां अहमद (30) पिछले एक माह से भंज कॉलोनी निवासी एक विवाहिता को फोन पर प्यार करने कि बात कह कर परेशान कर रहा था.

युवक अक्सर महिला से मिलने की जिद करता था. परेशान महिला ने पति को सारी कहानी बतायी. आदत से मजबूर मनचले ने बुधवार को फोन किया तो महिला ने उसे रात दस बजे भंज कॉलोनी बलाया. जैसे ही मनचला वहां पहुंचा महिला के पति व स्थानीय लोगों ने उसकी धुनाई शुरू कर दी. उसे पुलिस को सौंप दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola