236 लोगों के खून की जांच

Published at :20 Sep 2013 2:09 AM (IST)
विज्ञापन
236 लोगों के खून की जांच

मेडिकल टीम पहुंची उइसिया, मलेरिया के केस मिले चाईबासा : उपायुक्त की पहल पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत उइसिया गांव में शिविर लगाया. यहां टीम ने गांव के अलावा आस–पास के इलाकों में बुखार की जांच कर रही है. टीम ने उइसिया गांव में कुल 236 ग्रामीणों का ब्लड […]

विज्ञापन

मेडिकल टीम पहुंची उइसिया, मलेरिया के केस मिले

चाईबासा : उपायुक्त की पहल पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत उइसिया गांव में शिविर लगाया. यहां टीम ने गांव के अलावा आसपास के इलाकों में बुखार की जांच कर रही है. टीम ने उइसिया गांव में कुल 236 ग्रामीणों का ब्लड सैंपल लिया गया.

इसमें सात ग्रामीणों के रक्त जांच में मलेरिया पॉजीटिव पाया गया. इन लोगों को जांच कर दवा दी गयी है. यहां मलेरिया टेक्नीकल सुपरवाइजर लाल बहादुर सिंह के नेतृत्व में टीम चार ग्रुप में बंटकर काम कर रही है. टीम को पूरे गांव का ब्लड टेस्ट करने का निर्देश प्रशासन की ओर से दिया गया है. उइसिया में मलेरिया से चार मौत की खबर प्रभात खबर ने प्रकाशित की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola