सब्जी की कीमतों से रसोई का स्वाद फीका

जैंतगढ़ : जैसे–जैसे रुपया कमजोर हो रहा है, महंगाई बढ़ती जा रही है. जिससे सभी आहत हैं. प्राय: पेट्रोल के मूल्य में बढ़ोतरी होते ही सभी चीजों के दाम आसमान छूने लगते हैं. खास कर सरकार ने जब से डीजल में हर माह पचास पैसे की बढ़ोतरी करना शुरू किया है, महंगाई बेलगाम हो गयी […]
जैंतगढ़ : जैसे–जैसे रुपया कमजोर हो रहा है, महंगाई बढ़ती जा रही है. जिससे सभी आहत हैं. प्राय: पेट्रोल के मूल्य में बढ़ोतरी होते ही सभी चीजों के दाम आसमान छूने लगते हैं. खास कर सरकार ने जब से डीजल में हर माह पचास पैसे की बढ़ोतरी करना शुरू किया है, महंगाई बेलगाम हो गयी है.
अब सरकार रसोई गैस में प्रत्येक माह दस रुपये या तीन माह में 25 रुपये बढ़ोतरी कर गरीबों की रसोई में भी आग लगाने की योजना बना रही है. गृहिणी महिला सह मां शक्ति स्वरूपा महिला समिति की अध्यक्ष प्रमिला पात्रो ने बढ़ती महंगाई के लिए सरकार की आर्थिक नीति की कड़ी आलोचना की. जैंतगढ़ में कोई भी हरी सब्जी चालीस रुपये से कम में नहीं मिल रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




