कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने वाली पार्टियों की बढ़ी चिंता

चाईबासा : चाईबासा नगर पर्षद चुनाव ने राजनीतिक पार्टियों की नींद उड़ा दी है. दरअसल कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने वाली पार्टियों की चिंता बढ़ गयी है. कार्यकर्ताओं के हित में लंबे-चौड़े वादे कर भूलने वाले नेताओं को इस बार कार्यकर्ता भी मजा चखाने के मूड में हैं. बूथ कमेटी पार्टियों के लिए चैलेंज बन गया […]
चाईबासा : चाईबासा नगर पर्षद चुनाव ने राजनीतिक पार्टियों की नींद उड़ा दी है. दरअसल कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने वाली पार्टियों की चिंता बढ़ गयी है. कार्यकर्ताओं के हित में लंबे-चौड़े वादे कर भूलने वाले नेताओं को इस बार कार्यकर्ता भी मजा चखाने के मूड में हैं. बूथ कमेटी पार्टियों के लिए चैलेंज बन गया है. बेरोजगार राजनीतिक कार्यकर्ताओं की लंबी फौज राजनीतिक दलों के लिये परेशानी का सबब है. कार्यकर्ताओं का कहना है कि नेता जी अपने अहंकार में कार्यकर्ताओं का हित भूल गये. अब नगर निकाय चुनाव में कार्यकर्ता की याद आ रही है. आज नेता जी कार्यकर्ताओं को ढूंढ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




