भारी विरोध के कारण लौटी अतिक्रमण हटाने गयी टीम

चाईबासा : सदर अस्पताल परिसर स्थित सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने गयी जिला पुलिस की टीम को लोगों के विरोध के कारण वापस लौटना पड़ा. टीम अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी व ट्रैक्टर लेकर पहुंची थी. बुधवार को चाईबासा सदर की अंचलाधिकारी सरोजिनी ऐनी तिर्की, नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी नरेंद्र नारायण पुलिस बल […]
चाईबासा : सदर अस्पताल परिसर स्थित सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने गयी जिला पुलिस की टीम को लोगों के विरोध के कारण वापस लौटना पड़ा. टीम अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी व ट्रैक्टर लेकर पहुंची थी. बुधवार को चाईबासा सदर की अंचलाधिकारी सरोजिनी ऐनी तिर्की, नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी नरेंद्र नारायण पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटवाने के लिए अस्पताल कैंपस पहुंचे थे, लेकिन परिसर में रह रहे लोगों ने इसका विरोध किया.
लोगों का कहना था कि वे सभी सदर अस्पताल में अनुबंध पर साफ-सफाई का काम करते हैं. करीब 40-50 वर्षों से लोग अस्पताल कैंपस के खंडहरनुमा क्वार्टरों में किसी तरह प्लास्टिक आदि डालकर रह रहे हैं, जबकि करीब 15 परिवार अपने स्तर से मिट्टी के मकान बनाकर भी रहे हैं. लोगों कहना है कि जिला प्रशासन बुधवार को बिना सूचना दिये अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंच गया. रूपेश करुआ ने कहा कि जिले के प्रशासनिक अधिकारी ने अचानक आकर घर खाली करने को कहा. सदर अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी कोई नोटिस उन्हें नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




