मोटरसाइकिल एवं साइकिल की भिड़ंत में दो लोग घायल

Updated at : 31 Oct 2017 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
मोटरसाइकिल एवं साइकिल की भिड़ंत में दो लोग घायल

मनोहरपुर : मनोहरपुर आनंदपुर मुख्य सड़क मार्ग पर ग्रामीण बैंक के समीप सोमवार की दोपहर साइकिल व बाइक की भिड़ंत होने से दो लोग घायल हो गये. दुर्घटना में बाइक सवार मोरंग निवासी रामनाथ उरांव (33) एवं साइकिल सवार पुरानापानी गांव निवासी विपत चांपीया (25) घायल है. स्थानीय लोग व जिला परिषद सदस्य रंजीत यादव […]

विज्ञापन

मनोहरपुर : मनोहरपुर आनंदपुर मुख्य सड़क मार्ग पर ग्रामीण बैंक के समीप सोमवार की दोपहर साइकिल व बाइक की भिड़ंत होने से दो लोग घायल हो गये. दुर्घटना में बाइक सवार मोरंग निवासी रामनाथ उरांव (33) एवं साइकिल सवार पुरानापानी गांव निवासी विपत चांपीया (25) घायल है. स्थानीय लोग व जिला परिषद सदस्य रंजीत यादव के सहयोग से घायलों को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है. चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद साइकिल सवार विपत को राउरकेला रेफर कर दिया.

मिली जानकारी के मुताबिक रामनाथ उरांव बाइक (ओआर 14 पी 0926) से मनीपुर जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही साइकिल सवार विपत से उसकी टक्कर हो गयी. जिससे दोनों घायल हो गये. चिकित्सक के मुताबिक घायल विपत के सिर में गंभीर चोट लगी है. घटना के बाद मनोहरपुर पुलिस ने बाइक व साइकिल को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola