जिले के पेट्रोल पंपों पर बनेंगे पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट

Updated at : 14 Sep 2017 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
जिले के पेट्रोल पंपों पर बनेंगे पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट

चाईबासा : जिले में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण रोकने के लिए परिवहन विभाग ने इस माह के अंत तक सभी पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों को पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (पीयूसी) सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. इसके लिए बुधवार को जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर ने जिले के पेट्रोल पंप मालिकों के साथ […]

विज्ञापन

चाईबासा : जिले में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण रोकने के लिए परिवहन विभाग ने इस माह के अंत तक सभी पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों को पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (पीयूसी) सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. इसके लिए बुधवार को जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर ने जिले के पेट्रोल पंप मालिकों के साथ एक बैठक की. उन्होंने पेट्रोल पंपों पर पीयूसी सर्टिफिकेट बनाने की व्यवस्था करने को कहा. पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता छह माह की होगी. सूत्रों के मुताबिक पीयूसी सर्टिफिकेट स्टिकर के स्वरूप में होगी.

इससे पेट्रोल पंप कर्मियों को इसकी वैधता की अवधि के बारे में वाहन को एक नजर में देखते ही पता चल जाए. डीटीओ ने इस संबंध में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने को कहा है.

पीयूसी सर्टिफिकेट वाहनों के लिए अनिवार्य है, पर बहुत से वाहन चालक पीयूसी सर्टिफिकेट लेना जरूरी नहीं समझते. कोशिश है कि लोगों को पेट्रोल पंप पर ऐसी सुविधा दी जाए कि ययदि उनका वाहन प्रदूषण फैला रहा है, तो उसे वहीं ठीक करके पीयूसी सर्टिफिकेट देने की व्यवस्था हो.
– संजय पीएम कुजूर, डीटीओ पश्चिम सिंहभूम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola