ईद मिलन सह सम्मान समारोह का निर्णय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jul 2015 9:05 PM
ईद के दूसरे दिन होगा कार्यक्रमसिमडेगा. अंजुमन तरक्की उर्दू एवं यूथ मुसलिम क्लब की संयुक्त बैठक हुई. बैठक में ईद के दूसरे दिन ईद मिलन सह प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम के दौरान मैट्रिक एवं इंटर में प्रथम श्रेणी प्राप्त करनेवाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. साथ ही बच्चों के […]
ईद के दूसरे दिन होगा कार्यक्रमसिमडेगा. अंजुमन तरक्की उर्दू एवं यूथ मुसलिम क्लब की संयुक्त बैठक हुई. बैठक में ईद के दूसरे दिन ईद मिलन सह प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम के दौरान मैट्रिक एवं इंटर में प्रथम श्रेणी प्राप्त करनेवाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. साथ ही बच्चों के बीच नात, किरात, तकरीर एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. साथ ही सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा. मैट्रिक व इंटर के ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने प्रथम श्रेणी प्राप्त किया है, वे अपना अंक पत्र का फोटोकॉपी डॉ एम आलम क्लिनिक इसलामपुर एवं शाहीन मेडिकल खैरनटोली में जमा कर सकते हैं, ताकि सम्मानित होनेवालों में उनका नाम शामिल किया जा सके. वहीं प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले बच्चे भी अपना नामांकन करा सकते हैं. बैठक में डॉ एम आलम, मो गयासुद्दीन, शहजादा प्रिंस, मो दानिश गौहर, मो इरशाद, अब्दुल वासित, मो हारिश, सरताज खान, मो सलमान के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










