पॉलिथीन का उपयोग न करें, दूसरों को भी करें प्रेरित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2017 12:55 PM
सिमडेगा. पॉलिथीन पर प्रतिबंध को लेकर गुरुवार को एसडीओ कार्यालय में बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता एसडीओ जगबंधु महथा ने की. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पाॅलिथीन के उपयोग पर रोक लगानी है. पॉलिथीन के उपयोग पर रोक के लिए नगर परिषद व चेंबर के पदाधिकारियों को भी अपनी भूमिका निभानी […]
सिमडेगा. पॉलिथीन पर प्रतिबंध को लेकर गुरुवार को एसडीओ कार्यालय में बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता एसडीओ जगबंधु महथा ने की. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पाॅलिथीन के उपयोग पर रोक लगानी है. पॉलिथीन के उपयोग पर रोक के लिए नगर परिषद व चेंबर के पदाधिकारियों को भी अपनी भूमिका निभानी होगी.
बैठक में सभी लोगों ने जिले में पॉलिथीन का उपयोग बंद करने पर अपने विचार रखे. कहा गया कि पॉलिथीन का उपयोग न करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की जरूरत है. मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष फुलसुंदरी देवी, कार्यपालक पदाधिकारी मनौरी मोची, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मोतीलाल अग्रवाल, डीएसपी प्रदीप उरांव व थाना प्रभारी राजेश सिंह के अलावा अन्य लोग भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










