चांडिल : करंट से युवक की मौत

Updated at : 24 Jul 2015 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
चांडिल : करंट से युवक की मौत

चांडिल : शुक्रवार की सुबह लगभग 7:30 बजे चांडिल अनुमंडल के गौरी ग्राम निवासी 20 वर्षीय चंदन कुमार की करंट से मौत हो गयी. मृतक जमशेदपुर कोर्ट में टाइपिस्ट का काम करता था और दो महीने पूर्व ही उसकी शादी हुई थी. घटना के संबंध में मृतक के पिता श्याम बिहारी सिंह ने बताया की […]

विज्ञापन

चांडिल : शुक्रवार की सुबह लगभग 7:30 बजे चांडिल अनुमंडल के गौरी ग्राम निवासी 20 वर्षीय चंदन कुमार की करंट से मौत हो गयी. मृतक जमशेदपुर कोर्ट में टाइपिस्ट का काम करता था और दो महीने पूर्व ही उसकी शादी हुई थी.

घटना के संबंध में मृतक के पिता श्याम बिहारी सिंह ने बताया की सुबह शौच के लिये जैसे ही वह घर से बाहर निकला, उस पर बिजली का तार टूट कर गिर गया. इस कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. कांग्रेस प्रदेश सचिव शैलाज सिंह ने चांडिल अनुमंडलाधिकारी से मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola