चौथे दिन हुआ 24 मामलों का निष्पादन, 91519 रुपये की हुई वसूली

सरायकेला : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत व्यवहार न्यायालय परिसर में मेगा लोक अदालत के चौथे दिन 24 मामलों का समझौता के तहत निष्पादन करते हुए 91519 रुपये की वसूली की गयी. मेगा लोक अदालत में मामलों के निष्पादन हेतु तीन बेंच का गठन किया गया है. चौथे दिन बेंच वन में टेलीफोन के […]
सरायकेला : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत व्यवहार न्यायालय परिसर में मेगा लोक अदालत के चौथे दिन 24 मामलों का समझौता के तहत निष्पादन करते हुए 91519 रुपये की वसूली की गयी. मेगा लोक अदालत में मामलों के निष्पादन हेतु तीन बेंच का गठन किया गया है.
चौथे दिन बेंच वन में टेलीफोन के छह मामलों का निष्पादन करते हुए 17019 रुपये की वसूली की गयी. बेंच टु में नौ मामलों में उत्पाद विभाग के तीन, वन विभाग के छह मामलों का निष्पादन करते हुए 28500 रुपये की वसूली की गयी. बेंच तीन में नौ मामलों में बिजली विभाग के पांच,अन्य के चार मामलों का समझौता के तहत निष्पादन करते हुए 46000 रुपये की वसूली की गयी.
मेगा लोक अदालत के चौथे दिन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो कासिम ने सभी बेंच का भ्रमण किया. मौके पर डीएलएसए सचिव अनुज कुमार के अलावा अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




