तीन बालू घाटों की हुई नीलामी,सर्वाधिक बोली 68.21 लाख

Updated at : 09 May 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
तीन बालू घाटों की हुई नीलामी,सर्वाधिक बोली 68.21 लाख

सरायकेला. समाहरणालय के अपर समाहर्ता कार्यालय में शनिवार को तीन बालू घाटों की नीलामी हुई. जिसमें कुल नौ आवेदकों ने नीलामी में भाग लिया. चार एकड़ में फैले मुड़कुम बालू घाट के लिए सुरक्षित राशि 50 लाख रुपये निर्धारित था. जिसे तिरुपति मिनरल प्रा. लि. के शंभु डालमिया ने 55 लाख एक हजार रुपये की […]

विज्ञापन

सरायकेला. समाहरणालय के अपर समाहर्ता कार्यालय में शनिवार को तीन बालू घाटों की नीलामी हुई. जिसमें कुल नौ आवेदकों ने नीलामी में भाग लिया. चार एकड़ में फैले मुड़कुम बालू घाट के लिए सुरक्षित राशि 50 लाख रुपये निर्धारित था. जिसे तिरुपति मिनरल प्रा. लि. के शंभु डालमिया ने 55 लाख एक हजार रुपये की बोली लगाकर अपने नाम पर बालू घाट को एक साल के लिए एकरारनामा भरा. इसी प्रकार 65.5 एकड़ में फैले नुवागांव,राजाबासा व तितिरबिला घाट के लिए सुरक्षित राशि 65 लाख रुपये निर्धारित थी. जिसे तिरुपति मिनरल प्रा. लि. के शंभु डालमिया ने 68 लाख 21 हजार रुपये की बोली लगाकर घाट को अपने नाम किया. इसी प्रकार 2.8 एकड़ में फैले रापचा के मुसलीकूदर बालू घाट के लिए सुरक्षित राशि 20 लाख रुपये निर्धारित थी. जिसे अजय कुमार त्रिपाठी ने 23 लाख रुपये की बोली लगाकर घाट को अपने नाम किया. मौके पर अपर समाहर्ता संजीव कुमार दोरायबुरु व खनन पदाधिकारी संजय कुमार उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola