प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को मतदान के दिन मिलेगा अवकाश

Updated at : 27 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को मतदान के दिन मिलेगा अवकाश

सरायकेला : मतदान के दिन विभिन्न निजी संस्थानों व प्र्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश देना अनिवार्य है. उक्त जानकारी श्रम अधीक्षक रविंद्र प्रसाद सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरायकेला व खरसावां सीट में दो दिसंबर को चुनाव होगा जबकि ईचागढ़ सीट के लिए नौ दिसंबर को चुनाव […]

विज्ञापन

सरायकेला : मतदान के दिन विभिन्न निजी संस्थानों व प्र्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश देना अनिवार्य है. उक्त जानकारी श्रम अधीक्षक रविंद्र प्रसाद सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरायकेला व खरसावां सीट में दो दिसंबर को चुनाव होगा जबकि ईचागढ़ सीट के लिए नौ दिसंबर को चुनाव है.

मतदान को देखते हुए निजी प्रतिष्ठानों व संस्थानों जैसे पेट्रोल पंप, होटल, ढाबा,दवा दुकान,नर्सिंग होम,भवन एवं अन्य निमार्ण कार्य में लगे श्रमिकों को सवैतनिक अवकाश देना अनिवार्य है ताकि अधिक संख्या में श्रमिक मतदान में भाग ले सकें. जिन प्रतिष्ठानों द्वारा अवकाश नहीं दिये जायेगा उन पर झारखंड दुकान प्रतिष्ठान अधिनियम 1953 के तहत कारवाई किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola