चौका : एनएच 33 पर पलटा बाराती वाहन, कई घायल

Updated at : 16 Jul 2014 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
चौका : एनएच 33 पर पलटा बाराती वाहन, कई घायल

चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के झाबरी के निकट एनएच 33 पर मंगलवार को बराती वाहन पलटने से करीब एक दर्जन सवार घायल हो गये. घायलों में कार्तिक कालिंदी को अधिक चोट पहुंचा है. जानकारी के अनुसार एनएच 33 पर चौका थाना के झाबरी के निकट मंगलवार की सुबह एक टेलर को ओवर टेक करने […]

विज्ञापन

चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के झाबरी के निकट एनएच 33 पर मंगलवार को बराती वाहन पलटने से करीब एक दर्जन सवार घायल हो गये. घायलों में कार्तिक कालिंदी को अधिक चोट पहुंचा है. जानकारी के अनुसार एनएच 33 पर चौका थाना के झाबरी के निकट मंगलवार की सुबह एक टेलर को ओवर टेक करने के दौरान बरात से लौट रही टाटा मैजिक (संख्या जेएच 05 एभी 1715) वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी.

वाहन में कुछ बराती और बैंड पार्टी के सदस्य सवार थे. सड़क चौड़ीकरण के लिए एनएच के किनारे गढ्ढा किये जाने के कारण वाहन पलटी मारकर सड़क से दूर नीचे जाकर फिर सीधा खड़ा हो गया. दुर्घटना में बैंड पार्टी के कार्तिक कालिंदी को अधिक चोट पहुंचा है, जबकि डाबु कालिंदी, रमेश कालिंदी, कृष्णा कालिंदी, सोनाराम प्रामाणिक, मोहन लाल प्रामाणिक, लालु कालिंदी, दुबराज कालिंदी, जयगोपाल प्रामाणिक आदि को हल्की चोट लगी है.

दुर्घटनाग्रस्त वाहन छोटा लाखा से बरात लेकर रडगांव गया था और वापसी के क्रम में उक्त घटना घटी. चौका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त कर लिया एवं घायलों को इलाज के लिए भेजा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola